फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ngo building dc gives 2.5 lakh

एनजीओ भवन के लिए डीसी ने दिए ढाई लाख

Wed, 03 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)। Updated Wed, 03 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक जैन ने ऊना जिला के प्रत्येक विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय जेसीसी की बैठक से पूर्व विभागीय स्तर पर अराजपत्रित कर्मचारी संगठन के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां विभाग स्तरीय कर्मचारियों की मांगों, समस्याओं व शिकायतों का निपटारा विभाग स्तर पर ही सेटल हो जाएगा, वहीं जिला स्तरीय बैठक में केवल जिला से संबंधित समस्याएं ही चर्चा हेतु रखी जा सकेंगी। डीसी अभिषेक जैन बुधवार को बचत भवन में जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में जिला विभागाध्यक्ष स्वयं बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि बैठक में चर्चा के दौरान ही निर्णय लिया जा सके। उन्होंने ऊना के एनजीओ भवन के लिए ढाई लाख की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक आयुक्त उपायुक्त दिले राम धीमान, एसडीएम ऊना व बंगाणा, जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन राणा व महासचिव रमेश ठाकुर, वरिष्ठ उप-प्रधान अजय शर्मा, कार्यालय सचिव दिनेश बनियाल, संयुक्त सलाहकार समिति अंब ब्लाक के प्रधान सुभाष चंद व महासचिव भूपिंद्र सिंह, हरोली ब्लॉक के प्रधान राम लुभाया व महासचिव राजकुमार, बंगाणा ब्लाक के प्रधान श्रीचंद ठाकुर, ऊना ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष व महासचिव पपिंद्र कुमार, गगरेट ब्लॉक के महासचिव दिलीप सिंह, महासंघ के मुख्य सलाहकार शिव कुमार, शहरी इकाई एनजीओ के महासचिव तारा सिंह, जिला प्रतिनिधि चमेल सिंह सहित कई कर्मचारी नेता व जिला के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed