फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Newly elected councilors of Nagar Panchayat Amb took oath.

Una News: नगर पंचायत अंब के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

Sun, 07 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Newly elected councilors of Nagar Panchayat Amb took oath.
बचत भवन अंब में शपथ ग्रहण के मौके पर एसडीएम अंब के साथ नव निर्वाचित नपं पार्षद। स्रोत:संवाद।
अंब(ऊना)। बचत भवन अंब में शनिवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अंब ने इस मौके पर सभी नौ वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों के समर्थक और अन्य लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 17 मई को नगर पंचायत अंब के सभी नौ वार्डों के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ था और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए थे। इस चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया था, जहां कुल 5575 मतदाताओं में से 78.89 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही थी कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। पूरे चुनाव में कुल 2,183 पुरुषों और 2,214 महिलाओं ने अपने वोट डाले थे। इस मौके पर पार्षद अनुसूया रानी, शोभा देवी, गौरव शर्मा, राधा रानी प्रवीन कुमारी, रत्न चंद, अंजना देवी, मेला राम और सुरेश कुमार अरोड़ा ने आधिकारिक तौर पर पार्षद के रूप में अपने पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed