फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New ward demarcation list released for Nangal Municipal Council elections

Una News: नंगल नगर काउंसिल के चुनाव को लेकर नई वार्डबंदी की सूची जारी

Fri, 26 Dec 2025 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
New ward demarcation list released for Nangal Municipal Council elections
आरक्षण रोस्टर भी हुआ जारी, कांग्रेसी पार्षदों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल नगर काउंसिल के अगले वर्ष होने वाले चुनाव के लिए नई वार्डबंदी और चुनावी रोस्टर जारी कर दिया गया है। नई वार्डबंदी में वार्ड एक को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड दो को अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड तीन सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड चार को सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड पांच को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड छह सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड सात को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड आठ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नौ को महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह वार्ड 10 को सामान्य पुरुष के लिए रखा गया है। वार्ड 11 को सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 12 अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 13 को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 14 को सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 15 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 16 सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड 17 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड 18 सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 19 को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया है। अब देखना होगा कि इस वार्डबंदी को लेकर कौन आपत्ति दर्ज करवाता है।

देरी से सूची लगाने पर जताया विरोध
नंगल नगर काउंसिल के सत्ता पक्ष यानी कांग्रेसी पार्षदों सुरेंद्र पम्मा, दीपक नंदा, पूर्व पार्षद विजय कौशल आदि ने कहा कि नई वार्डबंदी को लेकर 22 दिसबंर को जारी हुआ पत्र नंगल नगर काउंसिल के नोटिस बोर्ड पर 26 दिसंबर को चिपकाया गया। जबकि आपत्ति दर्ज करवाने का समय मात्र एक सप्ताह रखा गया है। जिसे लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने इसे सरकार की धक्केशाही करार दिया। पार्षदों ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि नई वार्ड बंदी का नक्शा भी जारी किया जाता जो नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed