{"_id":"663e3ad98a551a8008044fd2","slug":"net-worth-of-bjp-candidate-devendra-kumar-bhutto-from-kutlehar-assembly-constituency-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kutlahar Assembly Constituency: देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास छह ट्रक, दो टिप्पर समेत 4.62 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kutlahar Assembly Constituency: देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास छह ट्रक, दो टिप्पर समेत 4.62 करोड़ की संपत्ति
Fri, 10 May 2024 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 10 May 2024 08:49 PM IST
सार
भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास पांच लाख रुपये की नकदी है। जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार भुट्टो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पास पांच लाख रुपये की नकदी है। इसके अलावा 8 तोले सोना, जिसकी कीमत 5,60,000 रुपये है। भाजपा प्रत्याशी 4.62 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं। भुट्टो के पास रिहायशी मकान और होटल भी नाम पर है। कृषि और गैर कृषि 23,55,602 की संपत्ति है। जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में 2412 रुपये और केसीसी बैंक में 3361 रुपये और 11807 रुपये की एफडीआर है। इसके अलावा केसीसी बैंक में 65,000 की एफडीआर है और 41 लाख 8626 की एक और एफडीआर सीबीआई बंगाणा बैंक में है। जबकि 11 लाख 101 रुपये सीबीआई बैंक के चालू खाता में जमा है।
विज्ञापन
एचडीएफसी के ब्रांच में 2,25,075 रुपये जमा हैं। ज्वाइंट करंट अकाउंट में 16 लाख 15578 रुपये हैं। एचडीएफसी के बैंक में किसान गोल्ड कार्ड केजीसी एक करोड़ 92 लाख 19,304 का बैंक में लोन दर्ज है। इसके अलावा 40 लाख रुपये का टिप्पर, 30 लाख रुपये का ट्रक, 30 लाख रुपये का एक अन्य ट्रक और 5 लाख रुपये का ट्रैक्टर, 50 लाख रुपये का ट्रक, 30 लाख रुपये का ट्रक और 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल, 25 लाख रुपये की कार, 10 लाख रुपये की महिंद्रा जीप, 25 लाख रुपये का ट्रक, 5 लाख की जीप, 30 लाख रुपये की जेसीबी, 30 लाख रुपये की इनोवा कार, 30 लाख रुपये का ट्रक और 30 लाख रुपये का ही टिप्पर समेत 15 तरह के लाइट और हेवी व्हीकल हैं।
विज्ञापन