फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neeraj and Tanisha became Mr. and Mr. Farewell

Una News: नीरज और तनीषा बने मिस्टर और मिस्टर फेयरवेल

Thu, 20 Mar 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Neeraj and Tanisha became Mr. and Mr. Farewell
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए वीरवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। समारोह में छात्रों में अपने अनुभवों को साझा किया। बताया कि कैसे महाविद्यालय और शिक्षकों ने उन्हें अपने लक्षण को प्राप्त करने में मदद की। छात्रों ने शिक्षकों को उनका मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद की कि भविष्य में भी सभी शिक्षक इसी तरह उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में नीरज को मिस्टर फेयरवेल व तनीषा को मिस फेयरवेल का टाइटल दिया गया। उन्होंने अपने कॉलेज जीवन में उत्कृष्ट बुद्धिमत्ता और शैक्षणिक प्रदर्शन किया था। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है और उम्मीद है कि वह अपने भविष्य में सफल होंगे। कार्यक्रम के अंत में तृतीय वर्ष के छात्रों ने महाविद्यालय परिवार को माता चिंतपूर्णी की फोटो भेंट स्वरूप प्रदान की। इस विदाई समारोह में महाविद्यालय की तरफ से छात्रों को भोजन का प्रबंध किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed