फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NDRF inspected Creamika Food Park Singha

Una News: एनडीआरएफ ने क्रीमिका फूड पार्क सिंघा का किया निरीक्षण

Wed, 04 Dec 2024 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
NDRF inspected Creamika Food Park Singha
आपातकालीन प्रबंधन प्रणालियों के प्रबंध खंगाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम ने बुधवार को क्रीमिका फूड पार्क लिमिटेड सिंघा का दौरा किया और स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक की। एनडीआरएफ की टीम ने फैक्ट्री की उत्पादन प्रक्रियाओं, संरचनात्मक विशेषताओं, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रबंधन प्रणालियों का निरीक्षण भी किया। टीम की ओर से फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ संवाद करके उनकी तैयारियों और सुरक्षा जागरूकता का मूल्यांकन भी किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य फैक्ट्री की संभावित कमजोरियों और खतरों की प्रोफाइल के बारे में जानकारी जुटाना था। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को इस मानसून सीजन में बाथू-बाथड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक आई बाढ़ से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित की। बाढ़ से सड़कों, पुलों, बिजली लाइनों, जलापूर्ति योजना, सड़क, पुल, आवासीय घरों, दुकानों, पेट्रोल पंप, कृषि भूमि, औद्योगिक इकाइयों आदि सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा था। प्रभावित क्षेत्र में जलभराव के साथ अन्य सार्वजनिक आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं थी। दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी एकत्र करना था ताकि भविष्य में प्रभावी रोकथाम और शमन उपाय किए जा सकें। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 14वीं बटालियन की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम 14 दिसंबर तक जिले के दौरे पर है। इस दौरान टीम की ओर से प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव व राहत कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक अभ्यास आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed