फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   National Yogasan tournament starts in Una

ऊना में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 14 Nov 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 14 Nov 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
National Yogasan tournament starts in Una

ऊना। क्षेत्र के कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन ने दो दिवसीय 12वीं नॉर्थ जोन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलित किया गया। दो दिवसीय योग प्रतियोगिता में हिमाचल, जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड के लगभग 260 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि योग की विश्व में एक विशेष पहचान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व में घर-घर तक पहुंचाने के लिए योग का प्रचार करवाया। आज इस मुकाम पर पहुंच गए है कि भारत विश्व योग गुरू बन गया है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने योग प्रेमियों को आशीर्वाद दिया। हिमाचल योग ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। वहीं, रविवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन युवाओं ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संतोष सैणी, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अशोक कुमार अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, योगाचार्य रमन, जिला ऊना के सचिव डॉ. मुनीष राण, पवन शर्मा, कंचन शर्मा, पूजा, सुनील, विकास, गौतम, अजय, गीता, प्रदीप, जय भगवान, मोहित, हर्ष कुमार, संतोष, नीलम उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed