फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal-Nayana Devi road blocked, traffic remained closed for one and a half hours

नंगल-नयना देवी मार्ग बाधित, डेढ़ घंटे बंद रहा यातायात

Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nangal-Nayana Devi road blocked, traffic remained closed for one and a half hours
नंगल। नंगल-नयना देवी जी मुख्य मार्ग पर भाखड़ा के निकट पहाड़ी में भूस्खलन से करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इससे माता नयना देवी के दरबार माथा टेकने जाने वाले श्रद्धालुओं समेत अन्य को दिक्कत झेलनी पड़ी। सड़क मार्ग को खोलने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह भाखड़ा डैम के बैरियर के निकट भूस्खलन होने लगा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे।
विज्ञापन

सड़क पर मलबा आने से यह मार्ग आने जाने के लिए पूरी तरह बंद हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही बीबीएमबी प्रबंधन कर्मचारियों ने मौके पर पंहुचे और करीब डेढ़ घंटे के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह ने कहा कि बारिश के कारण पहाड़ से मलबा सड़क पर गिर गया। इसे सूचना मिलते ही हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed