फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nagar Panchayat Gagret to get new president today

नगर पंचायत गगरेट को आज मिलेगा नया अध्यक्ष

Fri, 11 Mar 2022 12:16 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Gagret to get new president today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट को शुक्रवार को नया अध्यक्ष मिल जाने प्रबल संभावना है। नपं में पिछले माह हुए तख्तापलट के बाद अब नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज पार्षदों की बैठक होगी। कोरम पूरा न होने के कारण नये अध्यक्ष का चुनाव एक बार टल चुका है।
बता दें कि नपं गगरेट अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के विरुद्ध चार असंतुष्ट पार्षदों ने बगावत कर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। प्रस्ताव के पारित होने पर वीरेंद्र शर्मा को अपनी कुर्सी से बेदखल होना पड़ा। एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने 9 मार्च को बैठक को तिथि तय की थी, लेकिन बैठक में कुल चार पार्षद ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कोरम पूरा करने के लिए कुल 5 पार्षदो की हाजिरी आवश्यक थी। जिसके चलते 9 मार्च को नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। इसी कड़ी में अब 11 मार्च की तिथि नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए निश्चित की गई है। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में गगरेट नगर पंचायत के नए अध्यक्ष का चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट नगर पंचायत में कुल 7 पार्षद हैं। भाजपा समर्थित इस नगर पंचायत में भाजपा के ही अध्यक्ष को कुर्सी से उतारकर पार्टी समर्थित ही नये चेहरे को अध्यक्ष की कमान सौंपने की तैयारी है। अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही दावेदार प्रबल रूप से अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। ऐसे में अब सुरेंद्र सिंह का गगरेट नपं में अध्यक्ष पद पर विराजमान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed