फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nagar Kirtan organised on the occasion of Shri Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day

Una News: श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 19 Oct 2025 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan organised on the occasion of Shri Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day
ऊना। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब गांव धमांदरी से किला बाबा सिंह बेदी ऊना तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को सुंदरता से सजाया गया था।
विज्ञापन




नगर कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर संगत ने नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जब नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना पहुंचा, तो बाबा सरबजोत सिंह बेदी सहित स्थानीय संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा जीत सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा प्रीतपाल सिंह, जोगमन सिंह, परमजीत सिंह, हरपाल सिंह कोटला, सुखवंत सिंह, हरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed