फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   murder

तेजधार हथियार से सिर व गले पर वार कर महिला की हत्या

Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
murder
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते जनकौर गांव में एक 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के सिर और गले पर तेजधार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरी क्षेत्र की डीआईजी सुमेधा द्विवेदी और एसपी ऊना अर्जित सेन ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को महिला अपने घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए शातिर ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने महिला को मृत हालत में देखा। प्रधान के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला की पहचान वीना देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी जनकौर वार्ड 3 थाना और जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं, एएसपी ऊना विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है। शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। यहां से टांडा भेज दिया है। इस मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed