फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mundeyans are the heaviest among the Kudis in police recruitment, 113 won the field.

Una News: पुलिस भर्ती में मुंडेयां ते भारी कुड़ियां, 113 ने फतह कीता मैदान

Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mundeyans are the heaviest among the Kudis in police recruitment, 113 won the field.
पुलिस लाइन झलेड़ा में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला अभ्यर्थी। स्रोत विभाग
425 लड़कियों में 113 क्वालीफाई, 498 लड़कों में से 44 ही खरे उतरे
विज्ञापन


पुलिस लाइन झलेड़ा में कांस्टेबल भर्ती का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा में कांस्टेबल भर्ती के चौथे दिन पुरुषों के साथ महिला अभ्यर्थियों ने भी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान में पसीना बहाया। इस दौरान लड़कियां मैदान में लड़कों पर भारी रहीं। शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए कुल 425 लड़कियां पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचीं। इनमें से 113 ने हर चुनौती और बाधा को पार कर परीक्षा पास की। जबकि, 498 लड़कों ने इस परीक्षा में दमखम दिखाया। मात्र 44 ही मैदान को फतह कर पाए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुल 1559 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 946 पुरुष और 613 महिलाएं शामिल रहीं। बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 448 पुरुष और 188 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 498 लड़के और 425 लड़कियां इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के मकसद से पुलिस लाइन पहुंचे। युवाओं को 100 मीटर दौड़, ऊंची और लंबी कूद, 1500 मीटर दौड़ प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सभी बाधाओं में अभ्यर्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए कड़ी मशक्कत की। हैरत की बात रही है कि 498 लड़कों में 454 मैदान की परीक्षा को पास करने में असफल रहे। वहीं, 425 लड़कियों में से 312 शारीरिक दक्षता में सफल नहीं हो पाईं। 498 में मात्र 44 लड़के और 425 में 113 लड़कियों ने मैदान की चुनौतियों का पार करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पूरा दिन पुलिस लाइन झलेड़ा में व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जिले के दूरदराज क्षेत्रों से युवक सवेरे ही पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह पांच बजे से सात बजे तक युवाओं के आने का सिलसिला जारी रहा। सात बजे पुलिस भर्ती आरंभ हो गई। इसके बाद क्रमवार युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। भर्ती में हिस्सा लेने वाले युवा भी अनुशासन का परिचय दे रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही व अनुशासन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed