फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MP Sikandar Kumar raised the issue of tunnel construction between Una-Hamirpur Dhaneta.

Una News: सांसद सिकंदर कुमार ने ऊना-हमीरपुर धनेटा के बीच टनल निर्माण का उठाया मुद्दा

Fri, 02 Aug 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
MP Sikandar Kumar raised the issue of tunnel construction between Una-Hamirpur Dhaneta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने वीरवार को सदन में परवाणू से शिमला, मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन हाईवे का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से इन फोरलेंस के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।
डाॅ. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य होने के नाते यहां सड़क निर्माण किसी चुनौती से कम नहीं है। मंत्रालय जिस प्रकार से फोरलेन और नेशनल हाईवे का निर्माण कर दूरियां पाटने का काम कर रहा है, वह सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। फोरलेन सड़कों के निर्माण से जहां हिमाचल में पर्यटन कारोबार को बल मिलेगा और क्षेत्र की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सिकंदर कुमार ने ऊना से हमीरपुर वाया बंगाणा, धनेटा, कांगू हमीरपुर सड़क के मध्य बंगाणा से धनेटा के बीच टनल निर्माण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

टनल के निर्माण से ऊना से हमीरपुर के बीच की दूरी लगभग 15-20 किलोमीटर कम होगी। साथ इन स्थानों में स्थापित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, माता ज्वालाजी मंदिर तथा बाबा बालकरूपी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से आग्रह किया कि परवाणू-शिमला, मटौर-शिमला, पठानकोट-मंडी फोरलेंस के निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed