फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother of two children hanged in Palliyan

पल्लियां में फंदा लगाकर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या

Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother of two children hanged in Palliyan
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के पल्लियां पंचायत में दो बच्चों की मां ने वीरवार सुबह दस बजे घर में पंखे से फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर जोल चौकी इंचार्ज रमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पल्लियां गांव की मंजू बाला (36) पत्नी ओंकार सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। मंजू बाला 6 वर्ष की बेटी और चार वर्ष के बेटे के साथ अपने मायके होशियारपुर में ही रहती थी। मंजू का पति ओंकार सिंह दुबई में रहता है। हाल ही में वह घर आया था। पति के घर आने पर ही मंजू भी करीब एक सप्ताह पहले अपने ससुराल पल्लियां में आई थी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह दस बजे मंजू बाला ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। जब घर वालों ने दरवाजा खोल कर देखा तो मंजू पंखे से लटकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज जोल रमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया। किस कारण से मंजू बाला ने आत्महत्या की इसका पता नहीं चल पाया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed