{"_id":"57b9e1ed4f1c1bc765d4f289","slug":"mother-dead-before-son-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडले की बारात निकलने से पहले मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडले की बारात निकलने से पहले मां की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक शादी समारोह का जश्न अचानक मातम में तबदील हो गया। अपने लाडले की शादी से पहले ही मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे की मां काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं कि बेटे की शादी के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे शादी समारोह की सारी खुशियां गम में बदल गईं। वहीं लड़की पक्ष ने भी शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन विधिविधान को शायद कुछ और ही मंजूर था। हालांकि, बड़े सादे ढंग से शादी की रस्में तो पूरी कर ली गईं लेकिन दूल्हे की मां की मौत के बाद गमगीन माहौल में हर किसी की जुबान पर इस दु:खद घटना की चर्चा थी। उधर रविवार को बेटे ने बहू को लेकर घर में प्रवेश किया तो घर पर मां की अर्थी सजाने की तैयारियां चल रही थीं। क्षेत्र में हर कोई इस दु:खद घटना से आहत है। रविवार को लोगों ने नम आंखों से मृतका का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन