फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother-daughter being beaten in the fields, case registered

खेतों में जा रहे मां-बेटी की पिटाई, मामला दर्ज

Sat, 08 May 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter being beaten in the fields, case registered
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत तलमेहड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। तलमेहड़ा निवासी व्यक्ति ज्ञानचंद ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी पत्नी सुमन शर्मा और बेटा अविनाश खेतों में जा रहे थे तो विजय कुमार, विनय कुमार, शिवू, निर्मला देवी गांव खड़ोह, तलमेहड़ा सभी लोगों ने रास्ता रोककर डंडों से पीट-पीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसकी पत्नी सुमन शर्मा और लड़का अविनाश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed