{"_id":"57a22bed4f1c1bda762bafc7","slug":"mother-child-both-dead-after-eating-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के बेटे के साथ खाया मां, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल के बेटे के साथ खाया मां, दोनों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव मवा कोहलां में बुधवार को एक महिला और उसके छह साल के मासूम बेटे की जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिला दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 3 बजे मवा कोहलां की 35 वर्षीय महिला सपना पुत्री दविंद्र शारदा ने अपने 6 वर्षीय बेटे वैभव सहित जहरीला पदार्थ खाकर अपनी और अपने बच्चे की जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर खाने के बाद बेटे वैभव और सपना की चीखें सुनकर परिजन उन्हें दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल में लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। लेकिन, गगरेट के समीप रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से परेशान रहती थी और उसका अपने पति से तलाक भी हो गया था। वारदात की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाशों को कब्जे में ले लिया है और कल सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 328 के तहत मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सपना की शादी अंबोटा गांव में हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से वर्ष 2012 में तलाक के बाद अपने पिता के पास मवा कोहलां में रह रही थी। मां द्वारा खुद जहर खाने और अपने बेेटे को भी जहर खिलाकर बेटे को भी जहर देकर मौत को गले लगाना कई सवाल छोड़ गया है। पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा, इस मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन