फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than 70 carts on Una Nangal Road were moved back 7 to 9 feet

Una News: ऊना नंगल रोड पर 70 से अधिक रेहड़ियां 7 से 9 फीट पीछे हटाईं

Thu, 19 Jun 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
More than 70 carts on Una Nangal Road were moved back 7 to 9 feet
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत बेदी की पारिवारिक भूमि पर लगाई थीं रेहडियां
विज्ञापन

यातायात की समस्या से मिलेगा छुटकारा
बोले-ऊना में अतिक्रमण पर हो रहा निर्णायक निर्णय

ऊना जनहित मोर्चा की चेतावनी के बाद जागा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना मुख्यालय में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग न हो, साथ ही पैदल चलने वालों के लिए स्थान मिले और दुर्घटनाओं में कमी हो, इसे लेकर ऊना जनहित मोर्चा सामाजिक संस्था ने मुहिम जारी रखी है। ऊना शहर में मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट, अरविंद मार्केट, नंगल रोड, हमीरपुर रोड, बस स्टैंड, रेड लाइट चौक, पुराना बस अड्डा और हर जगह अतिक्रमण से शहर बदसूरत हो रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लगाई रेहडियां भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। ऊना जनहित मोर्चा इस अतिक्रमण को कम करने के लिए आवाज उठा रहा है। इसमें अब सफलता भी मिल रही है। प्रशासन और नगर निगम ने भी इस मुहिम को गंभीरता से लिया है। ऊना नंगल रोड पर 70 से अधिक रेहड़ियां जो लगातार जाम का कारण बन रही थीं, उनको करीब 7 से 9 फीट पीछे करवाने में सफलता मिली है। यह रेहड़ियां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत बेदी की पारिवारिक भूमि पर लगी हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने उनसे भी बात की और उन्होंने समस्या को समझते हुए इन रेहड़ियों को अपनी ही भूमि पर पीछे कर लिया है। अब इस स्थान पर यातायात की समस्या नहीं होगी।

ऊना नगर निगम के एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। ऊना नंगल रोड पर बेहतर परिणाम सामने आए हैं, बाकी स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। प्रशासन और बाबा अमरजोत बेदी का भी आभार है। शहर सुंदर बने इसके लिए हमें काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed