फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than 10 lakh people have registered with the Vidya Bharati alumni association.

Una News: विद्या भारती के पूर्व छात्र संगठन में 10 लाख से अधिक ने करवाया पंजीकरण

Mon, 03 Aug 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Aug 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
More than 10 lakh people have registered with the Vidya Bharati alumni association.
मैहतपुर (ऊना)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान का पूर्व छात्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन गया है। यह दावा अभियान के संयोजक डॉ. प्रवीण चौहान ने किया है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि देश भर के विभिन्न प्रांतों में चल रहे सरस्वती विद्या मंदिरों में पढ़कर निकले पूर्व छात्रों के पंजीकरण को लेकर विद्या भारती ने विशेष अभियान चला रखा है। 1 जुलाई से शुरू यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

अब तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली राज्यों में विद्या भारती के पूर्व छात्रों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख से पार जा चुका है। अब तक 10,74,906 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चौहान के अनुसार देश भर के पूर्व छात्रों ने जिस प्रकार से अपने पंजीकरण को लेकर उत्साह दिखाया है उसे देखकर यह लग रहा है कि यह आंकड़ा की अधिक बढ़ सकता है।

वहीं, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के महासचिव देसराज शर्मा ने आह्वान किया है कि देशभर के विभिन्न राज्यों में चल रहे सरस्वती विद्या मंदिरों के पूर्व छात्रों के पंजीकरण को लेकर स्थानीय प्रांत समितियां, प्रबंधन समितियां तथा समस्त आचार्यों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed