फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Modi government's historic GST reform : Sumeet Sharma

मोदी सरकार का ऐतिहासिक जीएसटी सुधार : सुमीत शर्मा

Fri, 05 Sep 2025 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Modi government's historic GST reform : Sumeet Sharma
गरीब की थाली में सीधी राहत, नशे और विलासिता पर सख़्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के हालिया फैसले से किसानों, छोटे कारोबारियों और मध्यमवर्ग को बड़ी राहत मिली है। टैक्स ढांचा अब मुख्यतः दो स्लैब (5% और 18%) में सरल हो गया है, जबकि सिन, लक्ज़री वस्तुओं पर 40% टैक्स रहेगा। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जिससे महंगाई पर भी नियंत्रण होगा।


उन्होंने कहा कि दूध, पनीर, रोटी व पराठा जैसी ज़रूरी चीज़ों को जीएसटी मुक्त करना गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ा तोहफ़ा है। ट्रैक्टर टायर सस्ते होने से किसानों को भी राहत मिलेगी। वहीं, सिगरेट-शराब जैसी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर नशे की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुमीत शर्मा ने कहा कि यह फैसला गरीब की थाली में खुशहाली और समाज में नशामुक्ति का संकल्प है। जनता से आह्वान है कि वे ऐसे जनहितैषी निर्णयों का स्वागत करें और मजबूत भारत के निर्माण में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed