{"_id":"67c6e67a13c37f42a9012fea","slug":"modern-x-ray-machine-installed-in-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-147634-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित हुई आधुनिक एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित हुई आधुनिक एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में लगी नई एक्सरे मशीन।संवाद
- फोटो : रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
पुरानी एक्स-रे मशीन को हटाकर प्रबंधन ने स्थापित की नई मशीन
मरीजों को मिल रही डिजिटल एक्सरे करवाने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के लिए आधुनिक एक्स रे मशीन स्थापित कर दी गई है। इससे मरीजों को डिजीटल एक्स-रे करवाने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पुरानी एक्स-रे मशीन को हटा कर नई मशीन स्थापित कर दी गई है। इस मशीन को स्थापित करने के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। इस मांग को अब अस्पताल प्रबंधन ने पूरा कर दिया है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में अस्पताल परिसर में नई एक्स-रे मशीन को स्थापित कर दी गई है। पूर्व में चल रही एक्स-रे मशीन करीब 25 साल पुरानी हो गई थी। ऐसे में कई बार यह मशीन खराब भी हो जाती थी। इससे मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाते थे। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने नई मशीन स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई थी। इस मांग को स्वास्थ्य विभाग ने पूरा कर दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोजाना जिलाभर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अस्पताल में रोजाना औसतन 150 से 200 एक्स-रे औसतन किए जाते हैं। ऐसे में अब एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को अधिक समय नहीं लगेगा। साथ ही डिजीटल एक्सरे रिपोर्ट की सुविधा भी मरीजों को मिलना शुरू हो गई है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बनाए गए मातृ शिशु अस्पताल के भवन में भी निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन सौंपने के बाद अस्पताल प्रबंधन को नए भवन में विभिन्न मशीनें व वार्ड बनाने के लिए तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद ही मातृ-शिशु अस्पताल पूर्ण रूप से संचालित होना शुरू हो जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन स्थापित कर दी गई है। पहले वाली एक्स-रे मशीन काफी पुरानी हो गई थी। इसके चलते कई बार मशीन खराब भी हो जाती थी। अब नई मशीन से मरीजों के एक्स रे किए जा रहे हैं।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना