फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Sudarshan Bablu listened to the problems of the people in Panjoa

Una News: पंजोआ में विधायक सुदर्शन बबलू ने सुनीं जनसमस्याएं

Thu, 03 Apr 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Apr 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
MLA Sudarshan Bablu listened to the problems of the people in Panjoa
चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू जन समस्याएं सुनते हुए।स्रोत स्वयं
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बुधवार को पंजोआ स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़कों, जल आपूर्ति और बिजली से जुड़ी परेशानियों को विधायक के सामने रखा। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा सरकार की प्राथमिकता है और हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक बबलू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली की लो-वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए 19 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पेयजल समस्या दूर करने के लिए 56 करोड़ रुपये और आठ सड़कों के जीर्णोद्धार व सुधार के लिए 2.08 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के विकास को गति दी जा सके और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed