{"_id":"61ec479729af305d643a5356","slug":"mla-raayjada-mat-with-wine-factory-workers-and-listion-their-demand-and-problems-una-news-sml3974699100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब उद्योग के कामगारों से मिले विधायक रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब उद्योग के कामगारों से मिले विधायक रायजादा
विज्ञापन
मैहतपुर में शराब उद्योग के कामगारों से मिलते विधायक रायजादा।संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। हल्की बूंदाबांदी के बीच शनिवार को अचानक विधायक रायजादा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब उद्योग रंगड ब्रेवरीज लिमिटेड के कामगारों को मिलने पहुंचे। ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि गरीब मजदूरों का साथ सरेआम शोषण हो रहा है और उन्हें कई-कई महीनों का वेतन न देकर श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
लाचार कामगार बारिश, ठंड में उद्योग के मुख्य गेट पर बैठकर अपना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, लेकिन इनकी बात को कोई सुनने वाला नहीं है। शनिवार को कांग्रेस विधायक रायजादा ने प्रदर्शन कर रहे इन कामगारों की समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हर वक्त खड़े हैं। उन्हें न्याय मिलने तक उनकी हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने के लिए हर समय तत्पर हैं। रायजादा ने मौके पर ही शराब उद्योग के जीएम से फोन पर बात की और कहा कि सोमवार को वह इस समस्या को लेकर उनसे बातचीत करेंगे।
साथ में श्रम विभाग के ईएसआई, ईपीएफ के अधिकारियों को भी इस बातचीत में शामिल किया जाएगा, ताकि इन निर्धन कामगारों को न्याय दिलाया जा सके। श्रमिकों ने विधायक को बताया कि चार-पांच महीनों से वेतन न मिलने के चलते उनको तथा उनके परिवारों की हालत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
उनका ईएसआई फंड कटता है, लेकिन ईपीएफ 2020 से कटना शुरू हुआ, जबकि बहुत से कामगार 10 से 15 साल से इस उद्योग में नौकरी कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह जांच का विषय है और अगर कामगारों से इस प्रकार उद्योग प्रबंधन ईपीएफ को लेकर धोखाधड़ी करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई संभव है। पिछले कई वर्षों से उद्योग में कार्य कर रहे श्रमिकों सतपाल, प्रेम कुमार, यशपाल, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, रमाकांत, अमित, सगली राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद, विकास, भावना, संजीव, गुरनाम सिंह, दर्शन, रविंद्र, जसविंद्र, रघुनाथ समेत कई अन्य श्रमिकों ने कहा कि वेतन न मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।