{"_id":"68ef941940c38ae69d0b8f9b","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-for-the-overhead-water-tank-una-news-c-93-1-ssml1047-168992-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक ने ओवरहेड वाटर टैंक का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक ने ओवरहेड वाटर टैंक का किया शिलान्यास
विज्ञापन
क्षेत्र में पानी की किल्लत होगी दूर : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बुधवार को नगर पंचायत के वार्ड 8 में ओवरहेड वाटर टैंक का शिलान्यास किया। 70 हजार लीटर स्टोरेज क्षमता वाले टैंक के निर्माण में लगभग 20 लाख की लागत आएगी। जिससे अंब के वार्ड 8 और 9 तथा अंब कस्बे से सटे कुठेड़ा खैरला के वार्ड आठ की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत समाप्त होगी और गर्मियों के मौसम में भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जनता की बुनियादी सुविधाएं मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं। पेयजल समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस टैंक के निर्माण से अंब क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।