फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA handed over approval letters for house construction to 23 beneficiaries

Una News: विधायक ने 23 लाभार्थियों को सौंपे गृह निर्माण के स्वीकृति पत्र

Tue, 29 Apr 2025 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
MLA handed over approval letters for house construction to 23 beneficiaries
बोले- प्रदेश सरकार की नीयत साफ, हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को विश्राम गृह अंब में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 23 लाभार्थियों को गृह निर्माण के स्वीकृति पत्र सौंपे। विधायक ने यह स्वीकृति पत्र विधायक क्षेत्रीय विकास निधि योजना (आवास) और स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जिन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए हैं, उनके बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। शेष दो किस्तें निर्माण की प्रगति के अनुसार प्रदान की जाएंगी। विधायक बबलू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका सही तरीके से क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करना है। कोई भी पात्र परिवार बिना छत के न रहे, इसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करें और योजना के तहत मिले लाभ का सही उपयोग करें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों से भी कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना तभी संभव है, जब प्रशासन और पंचायतें पूरी जिम्मेदारी से काम करें। कहा कि प्रदेश सरकार की नीयत साफ है और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का संकल्प मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed