फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Missing person found dead hanging from a tree in Deoli

दियोली में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Missing person found dead hanging from a tree in Deoli
Missing person found dead hanging from a tree in Deoli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के तहत दियोली गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक का शव दियोली के मोहल्ला चड्डेया वार्ड सात के जंगल में मिला है। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र देशराज निवासी घनारी के रूप में हुई है। वह बैंड बजाने का काम करता था। इसके अलावा हारमोनियम भी सिखाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वह पिछले एक सप्ताह से लापता था।
विज्ञापन

पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर शव को लटकाया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार युवक आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसके बेटे के दिल में छेद था और पिछले लंबे समय से उसका कारोबार बंद था। थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed