फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   minister kanwer questioned on opposition

कांग्रेस दिशाहीन, विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम : कंवर

Thu, 09 Jul 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
minister kanwer questioned on opposition
ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में असफल रहा है। सिर्फ प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस का नेतृत्व दिशाहीन और अपरिपक्व है। विपक्ष के नेता लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। इसकी वजह से कांग्रेस का पूरा कुनबा अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि कांग्रेस कभी होटल खोलने की बात कहती है, कभी इन्हें बंद रखने की। इससे साफ होता है कि विपक्ष की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पर्यटन गतिविधियों शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस शासित राजस्थान ने भी पर्यटकों के लिए प्रदेश के दरवाजे खोल दिए हैं तो फिर कांग्रेस के नेता हिमाचल में विरोध किस आधार पर कर रहे हैं। सरकार ने पर्यटन गतिविधियां शुरू करने का फैसला होटल इंडस्ट्री को बचाने के लिए किया है। हजारों लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर होटल इंडस्ट्री से रोजगार प्राप्त है। साथ ही हिमाचल के निवासियों की सुरक्षा भी राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसीलिए सरकार ने होटल इंडस्ट्री के लिए सख्त एसओपी बनाए हैं। यहां आने वाले पर्यटकों और होटल प्रबंधन को उनकी अनुपालना करना आवश्यक है। गाइड लाइंस के मुताबिक सिर्फ 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने वाले पर्यटक को ही प्रदेश में प्रवेश की अनुमति दी गई है। सैलानी के पास किसी होटल में कम से कम 5 दिन की बुकिंग होना भी अनिवार्य है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि होटल खोलने का फैसला राज्य सरकार ने किया है, लेकिन किसी भी होटल को खोलने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है। होटल प्रबंधन अपने स्तर पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed