{"_id":"68c42b5637519832a503dddf","slug":"minister-harjot-bains-took-stock-of-the-houses-built-on-the-steep-slopes-along-the-river-una-news-c-93-1-ssml1047-165285-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मंत्री हरजोत बैंस ने नदी किनारे खड़ी ढलानों पर बने घरों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मंत्री हरजोत बैंस ने नदी किनारे खड़ी ढलानों पर बने घरों का लिया जायजा
विज्ञापन
कहा, पीघाबरी के आवासीय मकानों को पक्की सड़क का भी होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बिभोर साहिब की खड़ी ढलान पर रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मकानों के पास कंकरीट की दीवार का विस्तार शुरू हो गया है। भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर उन्होंने परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और रिटेन वॉल को 400 फीट आगे तक बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल है। प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें और पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। पीघाबरी गांव में 1.40 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण कर रास्ते सुचारु किए जाएंगे। उपमंडल अधिकारी सचिन पाठक ने बताया कि उपायुक्त रूपनगर वरजीत बाली के नेतृत्व में विभागीय टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर कई स्थानीय सदस्य भी मौजूद रहे।