{"_id":"6888c7a2eec8551b8a0b747e","slug":"mini-secretariat-echoed-with-slogans-una-news-c-93-1-ssml1048-160785-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गग्गी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं.. नारे से गूंजा मिनी सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गग्गी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं.. नारे से गूंजा मिनी सचिवालय
विज्ञापन
मृतक जग्गी मामले को लेकर रोष प्रर्दशन करते हुए परिजन व अन्य।संवाद
गग्गी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की उठाई मांग
कहा- जल्द आरोपी पकड़े न गए तो सड़कों पर उतरेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल के ख्वाजा में रविवार को हुए राकेश उर्फ गग्गी हत्याकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मिनी सचिवालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। मृतक गग्गी के पिता अजमेर सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने न्याय की मांग उठाई और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक ऊना, अमित यादव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मिनी सचिवालय के बाहर गग्गी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं और गग्गी के हत्यारों को जल्दी पकड़ो जैसे नारे गूंजते रहे। गग्गी के पिता अजमेर सिंह ने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन हत्या से पहले उसे इंटरनेट मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं और कुछ लोग इसकी जिम्मेदारी भी ले रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो पुलिस की गंभीर नाकामी को दर्शाता है। इससे मृतक के परिवार और गांववासियों में गहरा रोष है। भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा प्रतिनिधिमंडल में मौजूद लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी जाती है और तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारों की पहचान तक नहीं कर पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध खनन माफिया को संरक्षण दे रही है और आम नागरिक असुरक्षित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कुछ दिनों में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर नवदीप कश्यप, पंचायत प्रधान अमरीक सिंह सहित करीब 50 ग्रामीण मौजूद रहे।