फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant youth seen frolicking in the strong flow of water, soldier rescued them

Una News: पानी के तेज बहाव में अठखेलियां करते दिखे प्रवासी युवक, फौजी ने बाहर निकाला

Sat, 02 Aug 2025 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Migrant youth seen frolicking in the strong flow of water, soldier rescued them
बंगाणा (ऊना)। हटली खड्ड में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज बहाव के बीच 12 प्रवासी युवक पानी में अठखेलियां करते हुए देखे गए। ये सभी युवक बंगाणा बाजार में रहने वाले प्रवासी परिवारों से संबंधित बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद हटली पंचायत के पूर्व सैनिक संजीव ठाकुर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सभी युवकों को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने युवाओं को समझाया कि खड्ड में तेज़ बहाव कभी भी अचानक आ सकता है, जिससे जान का खतरा बना रहता है। उनके समझाने के बाद सभी युवक खड्ड से बाहर निकल अपने घर लौट गए। संजीव ठाकुर कारगिल युद्ध में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस घटना को लेकर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि प्रशासन की ओर से बार-बार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, फिर भी कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक सभी युवक वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed