फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Middle aged person found dead in field in Mavaa Kohlan in Daulatpur Chowk

मवा कोहलां में अधेड़ व्यक्ति की मिली लाश

Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Middle aged person found dead in field in Mavaa Kohlan in Daulatpur Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवा कोहलां गांव में रविवार को खेत के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रछपाल सिंह पुत्र रोशन लाल उम्र 55 साल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता था। 19 मई को भी वह घर से बाहर मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश भी की लेकिन कोई पता न चला।
विज्ञापन

रविवार को जब गांव के ही एक खेत से दुर्गंध उठने लगी, तो किसी ने पास जाकर रछपाल के शव को देखा। इसके बाद लोगों ने मृतक के परिजनों, पंचायत एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतक रक्षपाल के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच शुरू कर रक्षपाल की मौत के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed