{"_id":"5da4ae818ebc3e93aa193603","slug":"memorandum-una-news-sml3109217135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं खुदाई में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं खुदाई में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। उपमंडल हरोली के भदसाली हार में कुएं के बोर के लिए स्वीकृत राशि में ग्रामीणों ने गड़बड़झाले का आरोप लगाया है। इस बारे में नरेश कुमार ने जनस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को शिकायत भेज कर जांच की मांग की है।
भदसाली हार गांव के नरेश कुमार ने पत्र में शिकायत की कि सीसे स्कूल के पास कुएं के बोर करवाने और पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब चार लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत की थी। इसमें पंचायत ने तीन लाख 80 हजार रुपये खर्च करके बोर करने और मोटर डालने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एस्टीमेट के अनुसार काम पूरा नहीं किया गया है। करीब सात वर्ष पहले कुएं में लगाई मोटर भी खराब हो रही है। मोटर के लिए बिजली का कनेक्शन भी नहीं दिया गया है। न ही इसके संचालन के लिए कमरे और टैंक का निर्माण किया गया है।
उन्होंने बताया कि बोर के लिए अभी तक पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है। उसने इसकी शिकायत उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री कार्यालय तथा विजिलेंस कार्यालय ऊना में भी दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पंचायत प्रधान पुष्पा देवी का कहना है कि बोर का कार्य पूर्व पंचायत प्रधान के कार्यकाल में किया गया था।