{"_id":"5e9737408ebc3e78b864269e","slug":"medical-pass-verify-from-video-call-una-news-sml3304843136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर वीडियो कॉल से वेरिफाई होंगे मेडिकल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर वीडियो कॉल से वेरिफाई होंगे मेडिकल पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। मेडिकल इमरजेंसी का पास लेकर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। ऐसे लोगों के इमरजेंसी पास की वेरिफिकेशन अब बार्डर पर ही वीडियो कॉलिंग के जरिये होगी ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि पास वास्तव में उसी समस्या के लिए बनाया गया है अथवा नहीं। जिला ऊना के मैहतपुर बार्डर पर पुलिस ने बाहरी राज्यों से जारी हुए ऐसे सभी पास की वेरिफिकेशन शुरू कर दी है।
एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी सहित किसी परिजन की मृत्यु पर पास लेकर आने वाले लोगों को बार्डर पर आने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन इनकी सत्यता की पूरी तरह से जांच की जाएगी। बार्डर पर तैनात पुलिस को इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं, एसपी ने कहा कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इस मामले में अगर जरा भी कोताही बरती जाती है तो पुलिस 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। जिला में कोरोना कोविड-19 के कुल 15 केस सामने आए हैं। इन लोगों के संपर्क में कुल 250 लोग आए हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। आवश्यकतानुसार ऐसे लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।