फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Medical certificate to get gun license will cost Rs 1000

Una News: गन लाइसेंस बनाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र के लगेंगे 1000 रुपये

Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Medical certificate to get gun license will cost Rs 1000
सिविल अस्पताल बंगाणा में रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक विवेक शर्मा व अन्य।स्रोत वि
ड्राइविंग लाइसेंस के खर्च करने होंगे 300 रुपये
विज्ञापन

रात से समय अस्पताल में होगी होम गार्ड जवान की तैनाती
पर्ची बनाने के लिए अब वसूले जाएंगे दस रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। नागरिक अस्पताल बंगाणा में अब गन लाइसेंस बनाने के लिए बनने वाले मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए अब आवेदकों को 1000 रुपये वसूल किए जाएंगे। इससे पहले इसका शुल्क 500 रुपये रखा गया था। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब 250 रुपये के अलावा 300 रुपये शुल्क वसूल किया जाएगा। अस्पताल में अब पर्ची बनाने के लिए दस रुपये वसूल किए जाएंगे। यह अहम निर्णय बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। इस मौके पर समिति के सदस्य व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए 22 लाख रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसका उद्देश्य अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने को लेकर फीडबैक ली गई। विधायक ने बताया कि अस्पताल में एक माह के भीतर अल्ट्रसाउंड मशीन स्थापित करने की योजना है। अस्पताल परिसर में आपातकाल वार्ड भी बनाया जाएगा। इस वार्ड में तीन बेड की व्यवस्था की जाएगी ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सके। अस्पताल बंगाणा में जल्द कैंटीन और सस्ती दवाओं की दुकान भी खोली जाएगी। इस दौरान गन लाइसेंस के लिए 1000 रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 300 रुपये वसूल किए जाएंंगे। इसके अलावा अब अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए दस रुपये शुल्क वसूल करने का भी प्रस्ताव भी बैठक में पारित हुआ।

अस्पताल में रात के समय होमगार्ड की तैनाती के लिए भी विधायक ने घोषणा की। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बंगाणा क्षेत्र को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, एसएमओ बंगाणा अस्पताल डॉ. अशोक दरोच, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज मोदगिल, केवल कृष्ण शर्मा, सुदेश शर्मा, जोगेंद्र देव आर्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed