फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत सतलेटा में रविवार शाम को एक 29 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया है और तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतका के भाई जसवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी भदौड़ी तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बहन नरेश कुमारी की शादी करीब 10 वर्ष पहले सतलेटा तहसील जिला ऊना में हुई थी। जसवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद उसकी बहन को सुसराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसका बहनोई विदेश में रहता है और इस संबंध में उन्होंने अवगत भी करवाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बीते रविवार शाम को उसे पता चला कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर वह निजी अस्पताल पहुंचा और बहन को क्षेत्रीय अस्पताल ले गया। जहां उसकी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों की बार-बार प्रताड़ना से तंग आकर ही उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, मौत
हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र के तहत भैणी खड्ड की महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे लेकर में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 44 वर्षीय मंजीत कुमारी पत्नी अमृत लाल निवासी गांव भैणी खड्ड जिला ऊना ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई को ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed