फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Market buzzing on Sunday, a day before Rakshabandhan festival, sisters bought rakhis

Una News: रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले रविवार को बाजार गुलजार, बहनों ने खरीदीं राखियां

Mon, 19 Aug 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Sunday, a day before Rakshabandhan festival, sisters bought rakhis
ऊना। जिले में सोमवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार छुट्टी के दिन बाजार भी गुलजार दिखे। इस रोज अकसर बंद रहने वाली मनियारी एवं गिफ्ट शाॅप्स खुली रहीं। ऊना शहर के मुख्य बाजार में बहनों ने भाइयों के लिए सुंदर राखियों की खरीदारी की।
विज्ञापन

दूसरी ओर भाइयों ने भी बहनों को स्नेह भेंट के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे। बाजार में राखियों की खरीदारी में बच्चों में ज्यादा क्रेज दिखा। यहां पर छोटा भीम, डोरेमाेन, टेडी वीयर, ईवल आई, ब्रेसलेट कम राखी आदि डिजाइन की मनमोहक राखियों ने छोटे से लेकर बड़ों के मन में जगह बनाई। छुट्टी के दिन रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक देख दुकानदार भी गदगद दिखे। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, सांगरा मार्केट, अरविंद मार्केट सहित कई जगहों पर राखियों की दुकानें ग्राहकों से गुलजार नजर आईं। ग्राहकों में ज्यादा संख्या महिला व युवतियों की रही। किसी ने धागे वाली राखी, तो किसी ने नग जड़ित राखियों की खरीदारी भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए की।
विज्ञापन

इस दौरान बहनों में कमल व इंदु ने बताया कि उनके भाई काम के सिलसिले में राज्य से बाहर हैं, इसलिए राखियों सहित उपहार का सेट बनवाकर पहले ही पार्सल किया है। नेहा व मनीता ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर सुबह की तैयारियां कर ली हैं। रविवार को दुकानें खुली होने के चलते सुंदर राखियां भाई की कलाई पर सजाने के लिए खरीदी हैं। दुकानदारों में राकेश सूरज व हैप्पी ने बताया कि रविवार को छुट्टी के दिन भी दुकानें खुली रखीं, क्योंकि सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है। इसलिए बहनें रविवार को ही राखियों की खरीद को सुनिश्चित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न प्रकार की 10, 20, 30, 50 व 300 रुपये तक की रंगदार आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों में ज्यादा बहनों ने अपने भाई के लिए छोटा भीम लाइट संग जगमगाहट करने वाली राखी व डोरेमोन तो बड़ों में जर्कन, रेशमी आदि धागों की राखियां भी खरीदीं हैं। सोमवार को भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनें कलाई पर राखियां बांधेंगी। संवाद

---
दोपहर 1:30 बजे के बाद राखी बांधने का शुभू मुहूर्त
शीतला माता मंदिर के पुजारी पं. जयदेव तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार जहां रक्षाबंधन पर भद्रा का साया 1:30 बजे तक रहेगा। हालांकि सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते रक्षाबंधन पर कई फलदायी संयोग भी हैं, लेकिन फिर भी भद्रा के कारण सोमवार को 1:30 बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है, जो कि रात 9.07 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed