फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Map of new building of Civil Hospital Amb is ready

Una News: नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन का नक्शा तैयार

Thu, 20 Mar 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Map of new building of Civil Hospital Amb is ready
मंजूरी और बजट के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


नया भवन बनने से अस्पताल में बढ़ेगी बेड की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब उपमंडल के बाशिंदों की लंबी समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल अंब के भवन के नक्शे को तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी और बजट के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल अंब को नया स्वरूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। नए भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने नक्शा तैयार कर लिया है। इससे पूर्व तैयार किए नक्शे में कुछ बदलाव होने के कारण नक्शे को मंजूरी के लिए नहीं भेजा गया था। इसके बाद विभाग ने दोबारा नक्शे को अंतिम रूप दे दिया है। मंजूरी मिलते ही पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चार मंजिला भवन का निर्माण होने से अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़कर 100 हो जाएगी। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। अस्पताल के भवन का विस्तार करने के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। इसे लेकर अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से भवन को लेकर ड्राइंग बनाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा निर्माण संबंधित फिजीकल रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन में मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। भवन में पार्किंग, ओपीडी ब्लॉक, पुरुष और महिला वार्ड, शौचालय और लिफ्ट और ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

कोट्स

नागरिक अस्पताल में नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। कुछ बदलाव के चलते नया नक्शा तैयार किया गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग इसे उच्च अधिकारियों को भेज देगा ताकि आगामी प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन


डाॅ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed