फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mansi Rana selected for National Taekwondo Championship

Una News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए मानसी राणा चयनित

Wed, 14 Jan 2026 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Mansi Rana selected for National Taekwondo Championship
ऊना। 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला ऊना की मानसी राणा का दूसरी बार चयन हुआ है। मानसी राणा इससे पहले भी कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अब दूसरी बार फिर से 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट संघ के अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 जनवरी को शोकिन इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। जिसमें देशभर से चुनिंदा ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खिलाड़ी 24 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि मानसी राणा अपने माता-पिता गुरुजनों स्कूल क्षेत्र व जिला सहित राज्य का नाम एक बार फिर से राष्ट्रीय मंच पर चमका कर लौटेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed