फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Management Fest: Students showcase their talent in group and solo dance.

मैनेजमेंट फेस्ट : सामूहिक और एकल नृत्य में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 15 Oct 2025 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Management Fest: Students showcase their talent in group and solo dance.
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब की ओर से मैनेजमेंट फेस्ट 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पुनीत कंवर रहे। शुभारंभ गणेश व सरस्वती मां की वंदना के साथ हुआ। 62 प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटी, भंगड़ा, वेस्टर्न डांस तथा डाइवर्सिटी डांस शामिल रहे। मैनेजमेंट क्लब के प्रथम चरण की विभिन्न गतिविधियों में 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैनेजमेंट क्लब की संयोजक डॉ. रुचि शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुनीत कंवर ने प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed