{"_id":"68f7c83657e5de26400f748f","slug":"man-injured-in-road-accident-dies-una-news-c-93-1-una1002-169481-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
Wed, 22 Oct 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के जाड़ला कोयड़ी गांव में 17 अक्तूबर को बेसहारा पशु से टकराने से बुरी तरह से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार ने जख्मों के ताव न सहते हुए मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। राज कुमार पुत्र नगीन चंद मूलरूप से लठियाणी उपमंडल बंगाणा का रहने वाला था।
वह बड़ोह में दुकान करता था और गुगलैहड़ गांव में किराये के मकान में रह रहा था। यातायात पुलिस गगरेट ने पीजीआई पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले किया जा रहा है। डीएसपी वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है। उपमंडल गगरेट की सड़कों पर अक्सर मौत का पर्याय बन आवारा पशु घूम रहे हैं और इस समस्या से सरकार आम जनमानस को निजात नहीं दिला पाई है।