फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize sowing started after rain in Una

ऊना में बारिश के बाद मक्की की बिजाई शुरू

Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maize sowing started after rain in Una
ऊना में ट्रैक्टर से हल जोतता किसान। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र में कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद किसान मक्की की बिजाई में जुट गए हैं। इसके लिए किसानों ने बीज और खाद की खरीद शुरू कर दी है। दरअसल इस समय जमीन में पर्याप्त नमी है और इसी वजह से किसानों से मानसून की दस्तक से पहले ही मक्की की खेती शुरू कर दी है। कृषि विभाग की ओर से भी इसके लिए तैयारियां कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार ऊना में कृषि विभाग के पांच ब्लॉकों के बिक्री केंद्रों में मक्की की सिंगल और डबल क्रॉप का बीज उपलब्ध है। सिंगल क्रॉप के बीज का रेट 55 रुपये प्रति किलो है। यह बीज पांच किलो की थैली में उपलब्ध है, जो किसानों को 275 रुपये की दी जा रही है। वहीं डबल क्रॉप वाले बीज की कीमत 45 रुपये प्रति किलो रखी गई है। इसकी पांच किलो वाली थैली 225 रुपये में दी जा रही है। इसके अलावा चरी की पांच किलो वाली थैली 165 रुपये में दी जा रही है और बाजरा के दाम 75 रुपये प्रति डेढ़ किलो हैं। यह बीज कृषि विभाग के ऊना, बंगाणा, हरोली, गगरेट और अंब ब्लॉक के बिक्री केंद्रों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक स्तर पर बीज मिलने से किसानों को आर्थिक तौर पर काफी फायदा होता है। उन्हें निजी दुकानों में भारी भरकम कीमतों पर बीज नहीं खरीदना पड़ता। दुकानों पर मक्की के बीज की पांच किलो वाली थैली की कीमत 700 से 1,000 रुपये के आसपास रहती है। कई बार ब्लॉक बिक्री केंद्र दूर होने या बीज खत्म होने पर किसानों को दुकानों से ही बीज खरीदना पड़ता है। हालांकि इस समय बीज पर्याप्त मात्रा में है और किसान नजदीकी ब्लॉक से इसकी खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस समय जमीन में मक्की की बिजाई के लिए पर्याप्त नमी है। कहा कि ब्लॉक से सस्ते दामों में बीज खरीद सकते हैं और अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed