फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mail delivery and booking arrangements apply subject to change.

Una News: डाक वितरण और बुकिंग व्यवस्था परिवर्तन के साथ लागू

Tue, 07 Oct 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mail delivery and booking arrangements apply subject to change.
रजिस्टर्ड आर्टिकल को मिली गति, स्पीड पोस्ट की तरह होंगे वितरित
विज्ञापन


पहली अक्तूबर से लागू हुए स्पीड पोस्ट के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग में भले ही रजिस्टर्ड आर्टिकल बुकिंग बंद कर दी गई है, लेकिन उन्हें नए रंग रूप और परिवर्तन के साथ पहली अक्तूबर से लागू कर दिया गया है। इसमें डाक वितरण तथा बुकिंग व्यवस्था को नई गति मिलने वाली है। इसके साथ ही डाक वितरण में पारदर्शिता को अहमियत दी गई है। लोगों तक स्पीड पोस्ट पत्र तेज गति और सुरक्षित तरीके से पहुंचें, इसके लिए डाक विभाग में विशेष परिवर्तन भी किए गए हैं। प्रत्येक बुक किए गए आर्टिकल की ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है तथा उपभोक्ता बड़ी आसानी के साथ बुक किए आर्टिकल की स्पीड और गंतव्य तक पहुंचाने के सफर को ट्रैक करके देख सकेंगे। लोकल आर्टिकल के 50 ग्राम भार तक महज 19 रुपये लगेंगे, जबकि 200 किलोमीटर तक 47 रुपये देने होंगे। 51 से 250 ग्राम तक लोकल में 24 रुपये, 251 से 500 ग्राम तक 28 रुपये तय किए गए हैं। 200 किलोमीटर तक 50 ग्राम भार पर 47 रुपये, 51 से 250 भार पर 59 जबकि 251 से 500 ग्राम पर 70 रुपये देने होंगे। 201 से 500 किलोमीटर पर 47, 51 से 250 भार पर 63, 251 से 500 ग्राम 75 रुपये तय किए गए है। 501 से 1000 किलोमीटर तक 68, 251 से 500 ग्राम पर 82 रुपये होंगे। 1001 से 2000 किलोमीटर तक 51 से 250 भार पर 72, 251 से 500 ग्राम पर 86 रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा 2000 किलोमीटर से अधिक पर 51 से 250 ग्राम भार पर 77 तथा 251 से 500 ग्राम पर 93 रुपये देने होंगे। ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह नियम पहली अक्तूबर से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed