{"_id":"5f05f9798ebc3e63dc764d54","slug":"mahatpur-or-basdehda-out-of-hot-spot-list-una-news-sml3378122183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डठवाड़ा, मैहतपुर बसदेहड़ा तथा भद्रकाली हॉटस्पॉट सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डठवाड़ा, मैहतपुर बसदेहड़ा तथा भद्रकाली हॉटस्पॉट सूची से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ग्राम पंचायत डठवाड़ा का वार्ड नंबर दो, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा का वार्ड नंबर-6 तथा ग्राम पंचायत भद्रकाली के वार्ड नंबर-2 को कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है।
उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत डठवाड़ा के वार्ड नंबर-2 में 10 जून को कोरोना संक्रमण का मामला सामने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जून को कोरोना संक्रमण का मामला सामने के बाद नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेट के विपरीत पक्ष से वार्ड नंबर-2 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था और अब इसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। वहीं, 24 जून को ग्राम पंचायत भद्रकाली के वार्ड नंबर 2 में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके उपरांत वार्ड नंबर-2 के झीरा मौहल्ला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि तदोपरांत कोविड-19 संक्रमित रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी व टेस्ट करने के बाद इस इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। इसलिए इन तीनों क्षेत्रों को कोरोना हॉटस्पॉट की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा यहां पर 9 जुलाई से कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाती है। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना आदि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करनी होगी।