फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   lohri

सुंदर-मुंदरिये गाकर मांगी लोहड़ी

Wed, 13 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 13 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
lohri

विज्ञापन
ऊना। जिला भर में बुधवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों के घरों में सुंदर-मुंदरिये गीत की गूंज रही।

एक ओर लोगों ने एक दूसरे को मूंगफली रेवडियां एवं मिठाई बांटकर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर युवाओं में भी लोहड़ी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोहड़ी पर लोगों ने बाजार में सजी मूंगफली की दुकानों पर खूब खरीदारी की।
सुबह से मूंगफली की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी थी।

 बाजारों में दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। इस दौरान मूंगफली की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं लोगों ने मोबाईल से व्हाट्सऐप एवं फेसबुक पर बाल पेपर व वीडियो एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों को लोहड़ी पर्व की बधाई देने का दौर भी जारी रहा। वहीं कई घरों में लोहड़ी के उत्सव पर युवा वर्ग ने ढोल की थाप एवं डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन


लोगों ने शाम ढलते ही लोहड़ी पूजन के साथ सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सर्दी के मौसम में लोगों ने लोहड़ी पर्व पर जमकर जश्न मनाया। बच्चों ने भी टोलियां बनाकर सुंदर-मुंदरिये गीत गाते हुए पड़ोसियों एवं अपने परिचितों के घर लोहड़ी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed