{"_id":"5e9b175b8ebc3e72bf408f42","slug":"lock-down-una-news-sml3307204153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब कुछ लॉक...तो कैसे हो रहा अप डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब कुछ लॉक...तो कैसे हो रहा अप डाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के आसपास के गांवों में लोगों का पंजाब से आना-जाना जारी है। इससे लॉकडाउन और कर्फ्यू की अनुपालना कर रहे आम जनमानस में आक्रोश है। साथ ही सवाल भी उठ रहा है कि सब कुछ लॉक है तो कैसे कुछ लोग अप-डाउन कर रहे हैं।
कहीं किसी मिलीभगत या चोर रास्तों का लोग फायदा तो नहीं उठा रहे। इस बात की जांच जरूरी है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले जिला में होने के बावजूद पड़ोसी राज्य पंजाब से आवागमन होना किसी आपदा को मोल लेने से कम नहीं है। इससे पहले जिला कांगड़ा और चंबा में जालंधर से लौटे दो कोरोना पॉजिटिव युवक प्रदेश की शांत वादियों में कोहराम मचा चुके हैं। ताजा मामला भद्रकाली और डंगोह खास गांव का आया है। भद्रकाली गांव में एक युवक 16 अप्रैल को पठानकोट से बाइक पर सवार होकर लौटा है। उसको पत्नी और बच्चों के साथ ऊना के सुविधा पैलेस के आईसोलेशन सेंटर में भेजा गया है।
इसके अलावा डंगोह खास का ही एक दंपती सुबह फिरोजपुर जाकर शाम को लौटा। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस दी। इसके बाद चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नोटिस देकर इन चारों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया है।
बड़ा सवाल है कि इतना पहरा और सीमाएं सील होने के बावजूद लोग पुलिस को गच्चा देकर सीमाओं से प्रवेश कर रहे हैं, जो अपने आप में चिंता का विषय है। इस वक्त बाहरी राज्यों से लोगों का प्रवेश जमातियों की तर्ज पर महंगा पड़ सकता है। अगर पंजाब से आने वाला व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो आमजनता के साथ प्रशासन को भी बड़ी समस्या से जूझना पड़ेगा। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पंचायत से जानकारी मिलने पर पुलिस ने नोटिस देकर डंगोह में तीन और भद्रकाली में एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच कर कर रही है।