फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Local milk becomes costlier by Rs 5 per liter in Una city

ऊना शहर में लोकल दूध पांच रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Local milk becomes costlier by Rs 5 per liter in Una city
जिला मुख्यालय स्थित एक डेयरी की दुकान में दूधर और पनीर की खरीदारी करते लोग। शहर में डेयरी उत्पादो
राकेश राणा
विज्ञापन

ऊना। बढ़ती महंगाई के बीच ऊना शहर में डेयरी संचालकों ने लोकल दूध के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इसी के साथ दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। पनीर के दाम प्रति किलो 20 रुपये और देसी घी प्रति किलो 30 रुपये बढ़ाए गए हैं।
डेयरी संचालक हर चीज के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए मजबूरी में दाम बढ़ाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल के साथ चारा और अन्य चीजों के दाम बढ़ने के साथ स्थानीय डेयरी उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की गई। 50 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले दूध के दाम अब 55 रुपये कर दिए हैं। जबकि 280 प्रति किलो बिक रहे पनीर के दाम बढ़ाकर 300 रुपये तय किए गए हैं। 520 रुपये प्रति किलो बिक रहे देसी घी के दाम अब 550 रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन

डेयरी में बढ़ाए गए दामों का सीधा असर अब आम जनता की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। पशुपालकों से दूध लेकर डेयरी चलाने वाले संचालकों की मानें तो पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में खर्चा पूरा करना मुश्किल हो रहा है। दूध लाने को लेकर भी खर्चा पहले के मुकाबले बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना शहर स्थित शर्मा मिल्क डेयरी के मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि दूध के दाम बढ़ाने को लेकर लोगों को पहले से ही बता दिया गया था। हर उत्पाद महंगा हो रहा है। यही वजह है कि दाम बढ़ाने पड़े हैं। वहीं, ऊना-नंगल रोड स्थित सैणी मिल्क डेयरी के मालिक अजीत सिंह ने बताया कि पशुपालक पहले के मुकाबले अधिक दाम पर दूध दे रहे हैं।
महंगाई के इस दौर में खर्चा पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में डेयरी उत्पाद के दाम बढ़ाए गए हैं। बता दें कि ऊना शहर को छोड़कर हरोली, गगरेट, बंगाणा और अंब में लोकल दूध के दामों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है। संवाद
घर-घर दूध देने वालों ने भी बढ़ाए दाम
घर-घर दूध देने वालों ने भी दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दो से पांच रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए हैं। दूध बेचने वाले जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन में दूध लेकर घर-घर पहुंचते हैं। पेट्रोल के दाम 104 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। पशुपालक भी तूड़ी के दाम बढ़ने पर दूध के दाम बढ़ा रहे हैं। मजबूरन दाम बढ़ाने पड़े हैं।
गृहिणी गुरनीत कौर ने बताया कि डेयरी उत्पाद के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अब दो लीटर दूध के प्रति माह बिल में 300 रुपये इजाफा हो जाएगा। बढ़ती महंगाई ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गृहिणी रेखा रानी ने बताया कि दूध और देसी घी हर घर में दैनिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। दूध के दाम में एक साथ पांच रुपये की बढ़ोतरी अधिक है। सरकार महंगाई से राहत दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed