फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   liquor

पिकअप से 181 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद

Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
liquor
ऊना के रामपुर में पकड़ी शराब से भरी पिकअप - फोटो : Una
ऊना। निकटवर्ती रामपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिकअप से अवैध शराब की 181 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में लेकर गाड़ी में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ पकड़े आरोपियों की पहचान छोटू निवासी गांव पंडोगा और लवली निवासी गांव देहलां जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस की अचानक कार्रवाई शराब माफिया में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक रामपुर में बनाए शराब के डंप से अवैध देसी शराब की खेप दिन-दहाड़े हमीरपुर ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की एसआयू टीम ने आरोपियों को रामपुर में ही शराब की खेप के साथ पकड़ लिया। जब पुलिस ने आरोपी चालक से शराब की खेप के कागज मांगे तो वे संतोष जनक उतर न दे पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को भी कब्जे में लिया। पुलिस ने जिले में शराब एवं नशा माफिया के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

एसआईयू इंचार्ज सर्वजीत सिंह टीम के साथ ऊना-पेखूबेला सड़क पर रामपुर के पास मौजूद थे। पुलिस ने पिकअप को रोककर चेक किया। इस दौरान गाड़ी से अवैध देसी शराब की 181 पेटियां बरामद की गईं। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने रामपुर में पिकअप से 181 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शराब के साथ पकड़े आरोपी छोटू और लवली के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed