{"_id":"5d7928288ebc3e93c95f0fc2","slug":"light-una-news-sml3071256161","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर ऊना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर ऊना
विज्ञापन
ऊना के रोटरी चौँक में लाईट ठीक करते हुए
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शहर में नगर परिषद ने 15 एलईडी लाइट्स लगाईं। बुधवार को नगर परिषद की ओर से रेड लाइट चौक पर 9 एलईडी लाइटें और रोटरी चौक पर 6 एलईडी लाइट लगाई गई हैं।
गौरतलब है कि नगर परिषद ऊना में एलईडी लाइट लगाने के लिए रणनीति बना रही थी। किन्हीं कारणों से अब तक लाइटें नहीं लग पाई थीं। वहीं रेड लाइट चौक पर भी लाइट्स के खंभों से बस की टक्कर हो गई थी। इसके चलते हाईमास्ट लाइटें खराब हो गई थीं। इससे रात में चौक पर अंधेरा छाया रहता था। इन लाइटों के लगने से जहां चालकों को मुख्य चौक जगमगाते हुए मिलेंगे वहीं, राहगीरों को भी मुख्य चौकों पर अंधेरे के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर में एलईडी लाइटों के लगने से प्रतिवर्ष हजारों रुपयों के बिलों में भी कटौती होगी। स्ट्रीट लाइटों के कारण नगर परिषद को हर माह बिजली के भारी बिलों का भुगतान करना पड़ रहा था। अब एलईडी लाइटों के लगने से नगर परिषद को बिजली के बिलों के भुगतान में भी थोड़ी राहत मिलेगी। 4-5 वर्ष पहले जिला ऊना में 900 के करीब स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इसका वर्ष का बिल 23 लाख रुपये था। अब ऊना शहर में करीब 2100 एलईडी लाइट स्थापित की जा चुकी हैं।
कंपनी के साथ किया टेंडर : बेदी
नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि नगर परिषद ने निजी कंपनी के साथ एलईडी लाइटों को लेकर टेंडर किया है। शहर में अगर कोई भी लाइट खराब होती है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इस टेंडर के तहत ही मुख्य चौकों पर एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं।