फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Light clouds remained throughout the day, people troubled by the humid heat

Una News: दिन भर छाए रहे हल्के बादल, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Fri, 20 Jun 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Light clouds remained throughout the day, people troubled by the humid heat
जिले के कुछ स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी, 38 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान जिले के चिंतपूर्णी, हरोली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। जिले में बादल छाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में आगामी दिनों में लाेगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दूसरी तरफ किसानों ने बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब मक्की की फसल की बिजाई शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने जिले में 20 जून को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन बारिश न होने से लोगों के हाथ मायूसी लगी है। मौसम विभाग उन्नाव के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed