{"_id":"688a2e86dc37152233052fe9","slug":"leopard-knocked-again-in-keshavnagar-una-news-c-93-1-una1002-160911-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: केशवनगर में फिर दी तेंदुए ने दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: केशवनगर में फिर दी तेंदुए ने दस्तक
विज्ञापन
नंगल के वार्ड नंबर के सीसीटीवी कैमरों में तस्वीरें कैद, वार्ड निवासियों में फैली दहशत
विभाग ने लगाया तेंदूए को पकडऩे के लिए शिकार सहित पिंजरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला केशवनगर में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से खतरनाक तेंदुआ देखा गया है। बीती रात लगभग दो बजे मोहल्ले की गलियों में घूमते तेंदुए की सीसीटीवी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और खासकर लोगों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। सूचना मिलते ही जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से 16 मई को भी एक तेंदुआ पकड़ लिया गया था। इस संदर्भ में जब जंगली जीव सुरक्षा विभाग के गार्ड जसवीर चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसे आकर्षित करने के लिए रात के समय पिंजरे में शिकार भी रखा जाएगा। साथ ही, नाइटविजन कैमरों के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे रात के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न जाने दें और हाथ में टार्च तथा लाठी लेकर चलें। इसके अतिरिक्त, रात में अपने घर के बाहर की लाइट जलाई रखें ताकि सुरक्षा बढ़ाई जा सके।